
देशभर में 1 जुलाई 2025 से कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहा है।
देशभर में 1 जुलाई 2025 से कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव होने जा रहा है।
जिनका सीधा असर आम आदमी की रोजमर्रा की जिंदगी और खर्चों पर पड़ेगा। रेलवे मंत्रालय 1 जुलाई 2025 से मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में एसी और नॉन एसी क्लास का किराया बढ़ाने की तैयारी कर रहा है।
500 किलोमीटर तक की यात्रा के लिए सेकंड क्लास ट्रेन टिकट की कीमतों और एमएसटी में कोई बदलाव नहीं होगा लेकिन अगर 500 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करनी है तो फिर यात्री को प्रति किलोमीटर आधा पैसा देना होगा। अब तत्काल टिकट सिर्फ उन्हीं यात्रियों को मिलेगा जिनका आईआरसीटीसी अकाउंट आधार से लिंक है।
आधार कार्ड अनिवार्य अब 1 जुलाई से नए पैन कार्ड के लिए आवेदन करने पर आधार कार्ड देना अनिवार्य होगा। यह नियम सीबीडीटी द्वारा लागू किया गया है।
भारत बिल पेमेंट सिस्टम प्रणाली अनिवार्य भारतीय रिजर्व बैंक ने आदेश दिया है कि सभी क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान अब भारत बिल पेमेंट सिस्टम के जरिए किया जाएगा।
आईसीआईसीआई बैंक एटीएम निकासी शुल्क दूसरे बैंक के एटीएम से 3 बार से ज्यादा निकासी करने पर ₹23 प्रति वित्तीय ट्रांजैक्शन और ₹8.5 प्रति गैर वित्तीय ट्रांजैक्शन लगेगा दिल्ली में पुराने वाहनों पर फ्यूल प्रतिबंध जीएसटी रिटर्न दाखिल की प्रक्रिया में बदलाव घरेलू गैस की कीमतों में हो सकता है बदलाव।