Site icon ispysocial.com

🚨हरियाणा में दरिंदगी की हद! ट्रेन में गैंगरेप के बाद महिला को ट्रैक पर फेंका, पैर कटा, अब PGI में ज़िंदगी की जंग

हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। यहां एक 35 वर्षीय महिला के साथ ट्रेन के डिब्बे में गैंगरेप किया गया और फिर उसे मारने की नीयत से सोनीपत रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, यह महिला 23 जून को घर से लापता हो गई थी। 26 जून को उसके पति ने किला थाना पुलिस को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दी थी। इस दौरान 25 जून को सोनीपत में हिंदू कॉलेज के पास रेलवे ट्रैक पार करते समय एक महिला का पैर कट गया। जीआरपी ने उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।

PGI में इलाज के दौरान जब परिजनों को बुलाया गया और महिला ने होश में आकर पूरी आपबीती सुनाई, तो हकीकत सामने आई। उसने बताया कि 24 जून की रात वह पानीपत स्टेशन पर थी, तभी कुछ युवक उसे जबरन उठाकर मालगोदाम की ओर ले गए और ट्रेन के डिब्बे में गैंगरेप किया। बाद में उसे ट्रेन में बैठाकर सोनीपत लाया गया और वहां स्टेशन पर धक्का दे दिया गया।

महिला जैसे-तैसे भागने की कोशिश कर रही थी, लेकिन रेलवे ट्रैक पार करते वक्त उसका पैर फंस गया और उसी दौरान आती हुई ट्रेन से उसका एक पैर कट गया। फिलहाल महिला का इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह मामला न केवल कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा देता है।

 

Exit mobile version